[Distributed Systems & Data]
•
Research Paper
Volume-13, Issue-1 (January-June) • 2026 • pp. 458-470
जैविक खेती, कृषि उद्यमिता एवं ग्रामीण आर्थिक सशक्तिकरण: उत्तर प्रदेश के चयनित जनपदों का अनुभवजन्य अध्ययन
Rohit Singh
• India
Manuscript Abstract
भारत की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार कृषि है, जिसमें जैविक खेती सतत कृषि विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा किसानों की आय में वृद्धि का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। प्रस्तुत शोध का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के चयनित जनपदों में जैविक खेती, कृषि उद्यमिता एवं ग्रामीण आर्थिक सशक्तिकरण के मध्य अंतर्संबंधों का अनुभवजन्य अध्ययन करना है। अध्ययन में जैविक खेती की वर्तमान स्थिति, कृषि उद्यमिता के विकास, किसानों की आय एवं रोजगार पर प्रभाव, महिलाओं एवं युवाओं की सहभागिता, सरकारी योजनाओं की प्रभावशीलता तथा जैविक उत्पादों के विपणन से संबंधित पहलुओं का विश्लेषण किया गया है। इस अध्ययन में अनुभवजन्य अनुसंधान अभिकल्प अपनाया गया है। उद्देश्यपूर्ण एवं यादृच्छिक निदर्शन विधि द्वारा उत्तर प्रदेश के चयनित जनपदों से 150 किसानों का चयन किया गया। प्राथमिक आँकड़ों का संकलन प्रश्नावली, साक्षात्कार एवं प्रत्यक्ष अवलोकन के माध्यम से तथा द्वितीयक आँकड़ों का संकलन पुस्तकों, शोध-पत्रों, सरकारी प्रतिवेदनों एवं अन्य प्रामाणिक स्रोतों से किया गया। संकलित आँकड़ों का विश्लेषण प्रतिशत, माध्य, सहसंबंध (Correlation), काई-वर्ग (Chi-square) तथा प्रतिगमन (Regression) जैसी सांख्यिकीय तकनीकों द्वारा किया गया। अध्ययन के निष्कर्षों से ज्ञात हुआ कि जैविक खेती किसानों की उत्पादन लागत में कमी, आय में वृद्धि, रोजगार सृजन तथा कृषि उद्यमिता को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही, यह ग्रामीण महिलाओं एवं युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराकर ग्रामीण आर्थिक सशक्तिकरण को गति प्रदान करती है। अध्ययन में यह भी पाया गया कि प्रभावी सरकारी योजनाएँ, किसान उत्पादक संगठन (FPO), प्रशिक्षण, जैविक प्रमाणन तथा संगठित विपणन व्यवस्था जैविक कृषि के विस्तार में सहायक हैं। अध्ययन के आधार पर जैविक प्रमाणन को सरल बनाने, किसानों के कौशल विकास, डिजिटल विपणन, मूल्य संवर्धन तथा कृषि-आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने संबंधी नीतिगत सुझाव प्रस्तुत किए गए हैं, जो उत्तर प्रदेश में सतत कृषि एवं ग्रामीण विकास को सुदृढ़ बनाने में उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं।
Publication Metadata
| Journal Name | National Research Journal of Information Technology & Information Science |
|---|---|
| ISSN (Print & Online) | ISSN: 2350-1278 |
| Impact Factor | 7.9 (Refereed) |
| Volume & Issue | Volume-13, Issue-1 (January-June) (2026) |
| Pagination | pp. 458-470 |
| DOI | https://doi.org/10.5281/zenodo.21218001 |
| Peer Review Process | Double-Blind Independent Referee Evaluation |
| Licensing & Rights | Creative Commons Attribution 4.0 International (CC-BY 4.0) Open Access |
| Publisher | National Press Associates • www.npajournals.org |
How to Cite this Manuscript
STANDARD_BIBLIOMETRICSRohit Singh (2026). जैविक खेती, कृषि उद्यमिता एवं ग्रामीण आर्थिक सशक्तिकरण: उत्तर प्रदेश के चयनित जनपदों का अनुभवजन्य अध्ययन. National Research Journal of Information Technology & Information Science, Volume-13, Issue-1 (January-June), pp. 458-470. DOI: https://doi.org/10.5281/zenodo.21218001
Showing APA 7th Edition format